हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है ?

1 min read
हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है ?

हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है ?

Haryana Ka Rajkiya Pashu :- आज के लेख में हम जानेंगे, कि हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है ?

हमारे देश में आज के समय 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, और भारत में सभी राज्य अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।

यह पहचान सांस्कृतिक, राजनैतिक, प्राचीन और आधुनिक हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें जाना जाता है।

यदि हम किसानों तथा बहादुरों के राज्य हरियाणा की बात करें, तो हरियाणा भी अपनी एक पहचान रखता है। और इसीलिए आज के लेख में हम आपको हरियाणा की उसी पहचान के बारे में बताएँगे।

तथा आज के लेख में हम आपको बताएँगे, कि हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है ? हरियाणा का राष्ट्रीय पेड़ कौन सा है ? तथा हरियाणा के कुछ अन्य राजकीय प्रतीकों से हम आपको अवगत करवाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

हरियाणा का राजकीय पशु कौन सा है ? Haryana Ka Rajkiya Pashu

हरियाणा का राजकीय पशु ” कृष्णमृग ” है। जिसे सामान्य भाषा में काला हिरण भी कहा जाता है, इसे अंग्रेजी में Black Buck तथा वैज्ञानिक भाषा में एंटीलोप सर्विकाप्रा कहते हैं।

काला हिरण दिखने में काफी सुंदर होता है, इसका लगभग सारा ऊपरी भाग काले रंग का तथा निचला भाग सफेद रंग का होता है। और इसका काला रंग भी गहरा गेहुआ रंग का होता है, जो कि काफी आकर्षक होता है।

हरियाणा का राजकीय खेल कौन-सा है ? Haryana Ka Rajkiya Khel

हरियाणा की धरती ताक़तवर लोगों तथा महाबलशाली, बुद्धिमान लोगों की भूमि है। इसलिए यहां पर जो राजकीय खेल बनाया गया है, वह भी महाबलशाली लोगों की पहचान बताता है।

जी हां, हरियाणा का राजकीय खेल ” कुश्ती ” है। हमारे पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता है, जहां बहुत भारी भरकम तथा बलवान लोग मल्लक्रीड़ा करते थे, और देश के कई राजाओं ने इसे कुश्ती के तौर पर अपने-अपने राज्य में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया।

हरियाणा में कुश्ती एक कला के तौर पर पहचानी जाती है, और कुश्ती खेलने वाले व्यक्ति को पहलवान कहा जाता है।

हरियाणा में कुश्ती खेलने वाले पहलवान को हमेशा इज़्ज़त की नज़रों से देखा जाता है। और हरियाणा में कुश्ती खेलने के लिए जगह-जगह पर अखाड़े भी बनाए गए हैं।

हरियाणा का राष्ट्रीय पेड़ कौन सा है ? Haryana Ka Rajkiya Ped

हरियाणा का राजकीय वृक्ष ” पीपल ” है। और पीपल का वैज्ञानिक नाम फिकस रिलिजिओसा है। इस वृक्ष के बारे में यह भी कहा जाता है, कि यह वृक्ष दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन देता है, और पूरे देश में पीपल के वृक्ष की पूजा करी जाती है।

हरियाणा का राजकीय पक्षी कौन सा है ? Haryana Ka Rajkiya Pakshi

हरियाणा का राजकीय पक्षी ” काला तीतर ” होता है, तथा काले तीतर को अंग्रेजी में Black francolin के नाम से जाना जाता है।

यह पक्षी काफी ज्यादा आकर्षक होता है, और एक मजबूत तथा ताक़तवर पक्षी के तौर पर इसे जाना जाता है।

यह सूखी जगह पर रहने में सक्षम है तथा इस पक्षी को बहादुरी का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए काले तीतर को हरियाणा का राज्य पक्षी बनाया गया है।

हरियाणा की राजकीय मिठाई कौन सी है ? Haryana Ki Rajkiya Mithai

हरियाणा की राजकीय मिठाई ” गोंद के लड्डू ” के तौर पर जानी जाती है। हरियाणा में सबसे ज्यादा गोंद के लड्डू खाए जाते हैं, तथा यह सामान्य तौर पर तब खाए जाते है, जब किसी व्यक्ति को मजबूत, हट्टा-कट्टा बनाना होता है।

खास तौर पर यह मिठाई पहलवानों के लिए होती है या फिर उन लोगों के लिए होती है, जो पहलवानी करना शुरू कर चुके हैं।

यह लड्डू सर्दियों में बनाए जाते हैं, ताकि शरीर में गर्मी बनी रहे। यह लड्डू सामान्य तौर पर देसी घी, और चीनी, काजू, बादाम, पिस्ता, तथा गेहूं के आटे से बने होते हैं। और इन्हें दूध के साथ में खाया जाता है।

निष्कर्ष :

आज के लेख में हमने आपको हरियाणा के कुछ राजकीय चिन्हों के बारे में जानकारी दी है तथा हमने आपको बताया, कि Haryana Ka Rajkiya Pashu Konsa Hai ? हम आशा करते है, कि आपको हरियाणा के राजकीय चिन्हों के बारे में सारी जानकारी मिल चुकी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *