Corn Flour का मतलब क्या होता है ? Corn Flour Meaning In Hindi

1 min read
Corn Flour का मतलब क्या होता है ? Corn Flour Meaning In Hindi

Corn Flour का मतलब क्या होता है ? Corn Flour Meaning In Hindi

आजकल हम कई तरह के अनाज का उपयोग खाना बनाते समय करते हैं। इनमें से एक अनाज मक्का भी होता है, जिसे हम Corn कहते हैं।

इसका प्रयोग हम स्टार्च के रूप में भी करते हैं, जिसे हम Corn Flour कहते हैं। Corn Flour में बहुत ही अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन कई लोगों को Corn Flourर की हिंदी के बारे में नहीं पता होगा।

इसलिए आज का यह लेख उन लोगों के लिए है, जिन्हें Corn Flour के बारे में जानकारी नहीं है।

आज के इस लेख में हम आपको Corn Flour meaning In Hindi बताएँगे, साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी देंगे, कि Corn Flour और मक्के का आटा में क्या अंतर है ?


Corn Flour का हिंदी में मतलब ( Corn Flour Meaning In Hindi )

Corn Flour को हिंदी में ” मकई का स्टार्च ” कहते हैं। मक्के का स्टार्च, मक्के से बना सफेद आटा होता है, जिसका उपयोग खाना पकाने में रस को गाढ़ा बनाने के लिए किया जाता है। Corn Flour को इंग्लिश में Corn Starch भी कहा जाता है।

Corn Flour के फायदे (Benefits of Corn Flour)

  • कॉर्नफ्लोर के अंदर भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो एक व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, इसके एक चम्मच में ही 1 ग्राम फाइबर होता है।
  • कॉर्नफ्लोर में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के सूजन को कम करता है।
  • कॉर्नफ्लोर में विटामिन बी के सभी तत्व अधिक मात्रा में होते हैं, जोकि हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है।
  • कॉर्नफ्लोर में कुछ ऐसे फाइबर, जैसे- एमिलोस, सेल्यूलोस और लिग्निन पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं पैदा नहीं करने देता।

कॉर्नफ्लोर के नुकसान ( Losses of Cornflour )

  • कॉर्नफ्लोर में बहुत ही अधिक मात्रा में कैलोरी तथा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिसके कारण यह हमारे वजन को कम नहीं होने देता।
  • कॉर्नफ्लोर में कुछ ज्वलनशील पदार्थ भी होते हैं। 27 जून 2015 को ताइवान में कॉर्नस्टार्च आधारित पाउडर के अधिक गर्म होने से विस्फोट हो गया था जिसके कारण वहां पर इसके पैकेजिंग के लिए चेतावनी भी दी गई थी।
  • बाजार में मिलने वाले कुछ कॉर्न जेनेटिकल रूप से संशोधित होते हैं। जब जेनेटिकल रूप से संशोधित कॉर्न से कॉर्नफ्लोर बनाया जाता है, तो इसके सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, जिससे हमारे शरीर को काफी हानि पहुंचती है।
  • कॉर्नफ्लोर में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाने के कारण इसे डायबिटीज़ तथा मोटापे की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के डाइट में शामिल नहीं किया गया है।

कॉर्नफ्लोर तथा मक्के के आटे में अंतर ( Difference between Cornflour and Cornmeal Flour )

अक्सर लोगों को यह भ्रम हो जाता है, कि कॉर्नफ्लोर को ही मक्के का आटा कहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, मक्के के आटे को इंग्लिश में Cornmeal Flour कहते हैं।

कॉर्नमील फ्लोर हल्के पीले रंग का तथा दर्दरा पाउडर होता है, जबकि कॉर्न फ्लोर बिल्कुल सफेद रंग का चिकना पाउडर होता है। कॉर्नमील फ्लोर को बनाते समय मक्के को सुखाकर पीसा जाता है, जबकि कॉर्न फ्लोर को बनाते समय मक्के का छिलका निकाल कर पीसा जाता है।

कॉर्नफ्लोर और अरारोट में अंतर ( Difference between Cornflour and Arrowroot )

कॉर्न फ्लोर और अरारोट में मुख्य अंतर यह है, कि कॉर्नफ्लोर तो मक्के से बनता है। लेकिन अरारोट उसकी जड़ से बनाया जाता है। अरारोट भी कॉर्न फ्लोर की तरह दिखता है, इसके कारण हम कॉर्न फ्लोर और अरारोट में अंतर नहीं समझ पाते हैं।

कॉर्नफ्लोर की जगह अरारोट का भी इस्तेमाल किया जा सकता। अरारोट को इंग्लिश में अरारोट ( Arrowroot ) ही कहते हैं। जैसा कि इसके नाम में ही रूट है, तो इससे समझा जा सकता है, कि इसे जड़ों के द्वारा बनाया जाता है।

निष्कर्ष ( Conclusion )

आज के इस लेख में हमने आपको Corn Flour Meaning In Hindi बताया। उम्मीद है, कि आपको कॉर्नफ्लोर के बारे में जानकारी मिल पाई होगी। यदि आपको कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *