बिहार में कितने जिले हैं, नाम, क्षेत्रफल, जनसंख्या

1 min read
बिहार में कितने जिले हैं

बिहार में कितने जिले हैं

भारत के मध्य-पूर्व में स्थित बिहार, क्षेत्रफल के आधार पर देश का 12 वा सबसे बड़ा और तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है. बिहार का एक सम्रद्ध इतिहास रहा है और यह दुनिया के प्रमुख धर्मों में से एक ‘बौद्ध’ धर्म की जन्मस्थली भी है.

बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर के बराबर है और यहाँ 11 करोड़ से ज्यादा जनसँख्या निवास करती है.  बिहार को बेहतर राज्य प्रशासन संचालन के लिए डिवीज़न, जिला, उप-मंडल और ब्लॉक्स (खंड) में बांटा गया है.

बिहार में कितने जिले हैं? Bihar me kitne jile hai

बिहार में इस समय 9 मंडल और 38 जिले हैं. इन जिलों प्रशसनिक स्तर पर अनु-मंडलों, तहसीलों और ब्लॉक्स में बांटा गया है. ज्यादातर जिलों के नाम उनके जिला मुख्यालय के नाम पर ही रखे गए हैं. बिहार की राजधानी पटना जिले में है.

आजादी के समय बिहार में कुल 24 जिले थे. सन 2000 में झारखण्ड निर्माण से पहले तक बिहार में 62 जिले थी, जिनमें से 24 जिलों को काटकर झारखण्ड राज्य बनाया गया. 2020 में बिहार के अन्दर कुल 38 जिले हैं. इन 38 जिलों में 40 लोकसभा सीट और 243 विधानसभा सीट पर चुनाव कराया जाता है.

बिहार में तहसील को अनु-मंडल के नाम से जाना जाता है, बिहार के 38 जिलों को 101 अनुमंडल में बांटा गया है.

बिहार के जिलों के नाम, क्षेत्रफल, जनसँख्या और जिलों के कोड (Name, Area, Population of Districts in Bihar)

यहाँ हमने बिहार के सभी 38 जिलों के नाम, जिला मुख्यालय का नाम, उनका क्षेत्रफल, 2011 के अनुसार जनसंख्या और जिलों के आधिकारिक कोड के बारे में जानकारी दी है.

जिलों के नाम जिला मुख्यालय क्षेत्रफल
(किमी.2)
जनसँख्या जिला कोड
Araria (अररिया) Araria 2,829 2,811,569 AR
Arwal (अरवाल) Arwal 637 699,000 AW
Aurangabad (औरंगाबाद) Aurangabad 3,303 2,540,073 AU
Banka (बांका) Banka 3,018 2,034,763 BA
Begusarai (बेगूसराय) Begusarai 1,917 2,970,541 BE
Bhagalpur (भागलपुर) Bhagalpur 2,569 3,037,766 BG
Bhojpur (भोजपुर) Arrah 2,473 2,728,407 BJ
Buxar (बक्सर) Buxar 1,624 1,706,352 BU
Darbhanga (दरभंगा) Darbhanga 2,278 3,937,385 DA
East Champaran (पूर्वी चंपारण) Motihari 3,969 5,099,371 EC
Gaya (गया) Gaya 4,978 4,391,418 GA
Gopalganj (गोपालगंज) Gopalganj 2,033 2,562,012 GO
Jamui (जमुई) Jamui 3,099 1,760,405 JA
Jehanabad (जेहानाबाद) Jehanabad 1,569 1,125,313 JE
Khagaria (खगरिया) Khagaria 1,486 1,666,886 KH
Kishanganj (किशनगंज) Kishanganj 1,884 1,690,400 KI
Kaimur (कैमूर) Bhabua 3,363 1,626,384 KM
Katihar (कटिहार) Katihar 3,056 3,071,029 KT
Lakhisarai (लखीसराय) Lakhisarai 1,229 1,000,912 LA
Madhubani (मधुबनी) Madhubani 3,501 4,487,379 MB
Munger (मुंगेर) Munger 1,419 1,367,765 MG
Madhepura (मधेपुरा) Madhepura 1,787 2,001,762 MP
Muzaffarpur (मुज्ज़फ्फरपुर) Muzaffarpur 3,173 4,801,062 MZ
Nalanda (नालंदा) Bihar Sharif 2,354 2,877,653 NL
Nawada (नवादा) Nawada 2,492 2,219,146 NW
Patna (पटना) Patna 3,202 5,838,465 PA
Purnia (पूर्णिया) Purnia 3,228 3,264,619 PU
Rohtas (रोहतास) Sasaram 3,850 2,959,918 RO
Saharsa (सहरसा) Saharsa 1,702 1,900,661 SH
Samastipur (समस्तीपुर) Samastipur 2,905 4,261,566 SM
Sheohar (शेओहर) Sheohar 443 656,916 SO
Sheikhpura (शेखपुरा) Sheikhpura 689 634,927 SP
Saran (सारण) Chhapra 2,641 3,951,862 SR
Sitamarhi (सीतामढ़ी) Dumra, Sitamarhi 2,199 3,423,574 ST
Supaul (सुपौल) Supaul 2,410 2,229,076 SU
Siwan (सिवान) Siwan 2,219 3,330,464 SW
Vaishali (वैशाली) Hajipur 2,036 3,495,021 VA
West Champaran(पश्चिमी चंपारण) Bettiah 5,229 3,935,042 WC

बिहार में कितने डिवीज़न हैं, उनके नाम? How many Divisions are in Bihar

बिहार को कुल 9 डिवीज़न (मंडल/संभाग) में बांटा गया है. एक डिवीज़न, 4-5 जिलों का समूह होता है. एक सामान भौगोलिक या संस्कृतिक प्रष्ठभूमि वाले जिलों को एक डिवीज़न में रखा जाता है. केंद्रीय या राजकीय लोक सेवा का अधिकारी प्रत्येक डिवीज़न का प्रशासनिक मुखिया होता है.

डिवीज़न मुख्यालय डिवीज़न में जिले
पटना पटना पटना, नालंदा, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर
तिरुहत मुज्ज़फ्फरपुर पूर्व. चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शेओहर, वैशाली
सारण छपरा सारण, सिवान, गोपालगंज
दरभंगा दरभंगा दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
कोसी सहरसा सहरसा, मधेपुरा, सौपल
पूर्णिया पूर्णिया पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज
भागलपुर भागलपुर भागलपुर, बांका
मुंगेर मुंगेर मुंगेर, जमुई, खगरिया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा
मगध गया गया, नवादा, औरंगाबाद, जेहानाबाद, अरवाल

बिहार के जिलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बिहार में जिले का प्रशासन, केंद्रीय लोक सेवा या राजकीय लोक सेवा का अधिकारी नियंत्रित करता है, उसे कलेक्टर या मुख्य जिला अधिकारी कहा जाता है. जिले की क़ानून व्यवस्था का दायित्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी की पास होता है. इस पुलिस अधिकारी को Superidendent of Police (SP) या पुलिस अधीक्षक कहा जाता है.

बिहार का सर्वाधिक क्षेत्रफल और सबसे कम क्षेत्रफल वाले जिले कौनसे हैं?

बिहार का पश्चिमी चंपारण जिला, क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा जिला है. पश्चिमी चंपारण का कुल क्षेत्रफल 5229 वर्ग किमी०. है. सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला शेओहर है, इसका कुल क्षेत्रफल 443 वर्ग किमी है.

क्षेत्रफल के आधार पर 5 सबसे बड़े जिले Largest Districts in Bihar by Area

जिला क्षेत्रफल (किमी०2)
West Champaran 5,229
Gaya 4,978
East Champaran 3,969
Rohtas 3,850
Madhubani 3,501

जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौनसा है?

पटना जिला, बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है, इसकी जनसंख्या 2011 जनगणना के समय 5,838,465 थी. सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है, इसकी जनसंख्या 634,927 गिनी गई थी.

जनसंख्या के आधार पर बिहार के 5 सबसे बड़े जिले

जिले का नाम जनसंख्या (2011)
Patna 5,838,465
East Champaran 5,099,371
Muzaffarpur 4,801,062
Madhubani 4,487,379
Gaya 4,391,418

बिहार के सर्वाधिक साक्षरता और न्यूनतम साक्षरता दर वाले जिले कौनसे हैं?

सन 2011 की जनगणना के समय बिहार का रोहतास जिला, सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला था. उस समय रोहतास जिले की साक्षरता दर 73.37$ थी. सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला पूर्णिया जिला था, जिसकी साक्षरता दर 51.08% कैलकुलेट की गई थी.

इस पोस्ट में हमने आपको बिहार में कितने जिले हैं (Bihar me kitne jile hai), उन जिलों के नाम, बिहार में कितने डिवीज़न हैं, उन डिवीज़न के नाम, सभी जिलों का क्षेत्रफल, जनसंख्या जैसे आंकड़ों की जानकारी उपलब्ध कराई है. इस पोस्ट से रिलेटेड सवाल आप कमेंट करके पूछ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *