भारत में कुल कितने राज्य हैं, उनके नाम और राजधानी क्या हैं? Bharat Me Kitne Rajya Hai

1 min read
भारत में कुल कितने राज्य हैं, उनके नाम और राजधानी क्या हैं

भारत में कुल कितने राज्य हैं, उनके नाम और राजधानी क्या हैं

भारत क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. यहाँ उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुन्द्र तक और पूर्व में अरुणाचल से लेकर पश्चिम में द्वारका तक हज़ारों तरह की भाषाएं बोलने वाले, अलग-अलग धर्मों का पालन करने वाले 130 करोड़ भारतीय निवास करते हैं.

भारत एक विशाल देश है, इतने विशाल और धार्मिक-सांस्कृतिक विविधताओं वाले देश के संचालन और विकास के लिए उसे छोटे-छोटे राज्यों में बाँटना आवश्यक है. भारत एक गणतंत्र है जिसका मतलब है कि यहाँ एक केंद्र की सरकार के साथ-साथ हर राज्य की अपनी सरकार होती है और यह दोनों सरकारें संविधान के नियमों के अनुसार संचालित होती हैं.

भारतीय संविधान के अनुसार ज्यादातर राज्यों का गठन भाषाई और सांस्कृतिक आधार पर किया गया है लेकिन कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन विशेष परिस्थितियों के अनुसार भी किया गया है.

इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि भारत में कुल कितने राज्य हैं (Bharat me kul kitne rajya hai), भारत के सभी राज्यों की राजधानी क्या हैं? क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े और छोटे राज्य कौनसे हैं? इस सभी के साथ आपको हम इस पोस्ट में भारत के राज्यों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जबाब भी देंगे.

भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं? (Bharat me kitne Rajya hai)

भारत में इस समय कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. सभी राज्यों में वहाँ की चुनी हुई सरकार शासन करती है वही केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल के माध्यम से केंद्र की सरकार शासन करती है.

सितम्बर 2019 तक भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे. 5 अगस्त 2019 को भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर से पूर्ण राज्य का दर्जा छीनकर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में बाँट दिया. साथ ही नवम्बर 2019 में केंद्र सरकार ने दो केंद्र शासित प्रदेशों दादर नगर हवेली और दमन-द्वीप को मिलाकर उन्हें एक केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया.

इस प्रकार, 2020 के समय भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

भारत के सभी राज्यों के नाम और राजधानी क्या हैं?

भारत में 28 पूर्ण राज्य हैं. नीचे दी गई टेबल में भारत के सभी 28 पूर्ण राज्यों के नाम उनकी राजधानी के साथ दिए गए हैं.

क्र.सं. राज्य राजधानी
1 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
2 असम दिसपुर
3 आंध्रप्रदेश अमरावती (नई),  हैदराबाद (पुरानी)
4 उड़ीसा भुवनेश्वर
5 उत्तर प्रदेश लखनऊ
6 उत्तराखंड देहरादून
7 कर्नाटक बंगलौर
8 केरल तिरुवनन्तपुरम्
9 गुजरात गांधीनगर
10 गोवा पणजी
11 छत्तीसगढ़ रायपुर
12 झारखंड रांची
13 तमिलनाडु चेन्नई
14 तेलंगाना हैदराबाद
15 त्रिपुरा अगरतल्ला
16 नागालैंड कोहिमा
17 पंजाब चंडीगढ़
18 पश्चिम बंगाल कोलकाता
19 बिहार पटना
20 मणिपुर इम्फाल
21 मध्यप्रदेश भोपाल
22 महाराष्ट्र मुंबई
23 मिजोरम आइजॉल
24 मेघालय शिलांग
25 राजस्थान जयपुर
26 सिक्किम गंगटोक
27 हरियाणा चंडीगढ़
28 हिमाचल प्रदेश शिमला
Bharat ke Rajya = 28

भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

भारत में इस समय 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं जिनमें से 5 प्रदेशों में पूर्णतया केंद्र का शासन है तो वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुद्दुचेरी में विधानसभा के चुनावों का प्रावधान है. इन तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री का चुनाव होता है जो राज्यपाल के साथ मिलकर केंद्र की निगरानी में काम करता है. सभी केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस और नगरपालिकाएं पूरी तरह से केंद्र के अधीन होती हैं.

क्र.सं. केंद्र शासित प्रदेश
1 दिल्ली
2 लक्षद्वीप
3 दम -दीव और दादर व नगर हवेली
4 अंडमान
5 चंडीगढ़
6 पुदुचेरी
7 जम्मू-कश्मीर
8 लद्दाख

भारत में क्षेत्रफल के आधार पर राज्यों की स्थिति

भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और सबसे छोटा राज्य गोवा है. राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342269 वर्ग किमी० है तथा गोवा का कुल क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है.

क्षेत्रफल के आधार पर इंडिया के 5 सबसे बड़े राज्य नीचे दिए गए हैं.

राज्य का नाम क्षेत्रफल (वर्ग किमी०)
राजस्थान 68548437
मध्य-प्रदेश 72626809
महाराष्ट्र 112374333
उत्तरप्रदेश 199812341
गुजरात 60439692

भारत में जनसँख्या के आधार पर राज्यों की स्थिति

उत्तरप्रदेश भारत का सबसे सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है और सिक्किम की जनसँख्या भारत के सभी राज्यों में सबसे कम है. उत्तरप्रदेश की कुल जनसँख्या 2011 जनगणना के अनुसार 199812341 थी वहीं सिक्किम की जनसंख्या 2011 में 610577 थी.

जनसंख्या के आधार पर भारत के 5 सबसे बड़े राज्यों के नाम नीचे दिए गए हैं. (सभी आंकड़े 2011 जनगणना के अनुसार)

राज्य का नाम जनसँख्या
उत्तरप्रदेश 199812341
महाराष्ट्र 112374333
बिहार 104099452
पश्चिम बंगाल 91276115
मध्य प्रदेश 72626809

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *